Uncategorized
Trending

10 दिसम्बर तक कक्षा 11-12, बैचलर डिग्री, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईटीआई, पॉलीटैक्निक, मेडिकल डिप्लोमा व समस्त उच्च कोर्सों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति हेतु करें आवेदन

मेरठ। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चल शैक्षिक सत्र 2022-23 में उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश के मूल निवासी छात्रों हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12, बैचलर डिग्री, मैडिकल, इंजीनियरिंग, आई0टी0आई0, पॉलीटैक्निक, मेडिकल डिप्लोमा आदि एवं समस्त उच्च कोर्सों में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं के स्तर से छात्रवृत्ति आवेदन करने तिथि दिनांक 01 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक विस्तारित की गयी है एवं संस्था के स्तर से छात्रों के आवेदन पत्रों पर अग्रसारित/निरस्त करने हेतु तिथि 19 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित है।

उन्होने बताया कि कक्षा 11-12, बैचलर डिग्री, मैडिकल, इंजीनियरिंग, आई0टी0आई0, पॉलीटैक्निक, मेडिकल डिप्लोमा आदि एवं समस्त उच्च कोर्सों में अध्ययनरत् छात्र/छात्रायें दिनांक 10 दिसम्बर 2022 तक अपना छात्रवृत्ति भरते हुए अपने सम्बन्धित कालेज में जमा कर सकेंगे तथा कालेज के स्तर से दिनांक 19 दिसम्बर 2022 तक छात्र/छात्राओं के आवदेन पत्र अग्रसारित किये जायेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button