uttar pradesh

’10 दिन में मार देंगे…’ सांसद चंद्रशेखर आजाद को मिली जान से मारने की धमकी

आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें 10 दिन के अंदर-अंदर मारने की धमकी दी गई है। पार्टी के हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस धमकी भरे संदेश के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

जानिए चंद्रशेखर ने क्या कहा…
चंद्रशेखर को धमकी मिलने की जानकारी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के जरिए दी गई। पार्टी ने धमकी देने वाले का नंबर भी जारी किया है। इस धमकी भरे मैसेज की सूचना पार्टी ने पुलिस को दे दी है। वहीं, चंद्रशेखर का कहना है कि इस बात की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों को दे दी गई है। अब पुलिस की जिम्मेदारी है, वो इस मामले की जांच करे और आरोपी को गिरफ्तार करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button