Uncategorized
Trending

08 से 15 दिसम्बर तक मनाया जा रहा अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह

15 दिसम्बर को कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सूरजकुंड मेरठ के परिसर में आयोजित की जायेगी प्रदर्शनी

मेरठ। उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मेरठ दीपेन्द्र कुमार ने जनपद के हस्तिशिल्पियो को अवगत कराया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 08 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जा रहा है। उक्त अवधि में जनपद के हस्तशिल्पियो को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओ एवं आर्थिक विकास आदि के संबंध में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मेरठ द्वारा जानकारी दी जायेगी। दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को जनपद के हस्तशिल्पियो द्वारा तैयार की गयी वस्तुओ की प्रदर्शनी कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सूरजकुंड मेरठ के परिसर में आयोजित की जायेगी। उन्होने जनपद के समस्त हस्तशिल्पियो से अनुरोध किया है कि उक्त प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का कष्ट करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button