08 जुलाई को लोकपाल (मनरेगा) विकास खंड कार्यालय सरधना में करेंगे बैठक
विकास खंड सरधना मुख्यालय एवं विकास खंड सरधना के अंतर्गत आने वाली समस्त पंचायतो के नोटिस बोर्ड के समीप दीवार पर लोकपाल से संबंधित सूचना पेंट कराकर उसका फोटो ग्राम पंचायत के नाम के साथ लोकपाल कार्यालय पर कराये जमा-लोकपाल

मेरठ। लोकपाल (मनरेगा) जनपद मेरठ रविन्द्र कुमार चौहान ने खंड विकास अधिकारी विकास खंड सरधना को पत्र प्रेषित करते हुये बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जनपद मेरठ के विकास खंडो में मनरेगा मजदूरो की विभिन्न समस्या की जानकारी/मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का उनके द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्रम में दिनांक 08 जुलाई 2024 को विकास खंड सरधना जनपद मेरठ का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उन्होने खंड विकास अधिकारी से विकास खंड सरधना के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतो के प्रधान, सचिव, तकनीक सहायक, ग्राम सेवक एवं मैट कार्यकर्ताओ को वांछित साक्ष्यो सहित दिनांक 08 जुलाई 2024 को प्रातः 10.00 बजे विकास खंड कार्यालय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन्होने बताया कि दिनांक 08 जुलाई 2024 को प्रातः 10.00 बजे बैठक व परिचय तथा दोपहर 01.00 बजे विकास खंड में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा।
उन्होने बताया कि लोकपाल कार्यालय पत्रांक दिनांक 14.05.224 व 20.06.2024 के द्वारा लोकपाल की नियुक्ति की जानकारी जनमानस तक पहुंचाने के लिए जिससे जनमानस अपनी शिकायत उनके समक्ष रख सके। उसके लिए आपको विकास खंड सरधना मुख्यालय एवं विकास खंड सरधना के अंतर्गत आने वाली समस्त पंचायतो के नोटिस बोर्ड के समीप दीवार पर उनसे संबंधित निम्न सूचना पत्र प्राप्ती के एक सप्ताह के अंदर पेंट कराकर उसका फोटो ग्राम पंचायत के नाम के साथ लोकपाल कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिये गये थे।

मनरेगा से संबंधित किसी भी शिकायत व सुझाव के लिए लोकपाल जनपद मेरठ श्री रविन्द्र कुमार चौहान, व्हाट्स ऐप नंबर-7017182910 तथा ई-मेल lokpalmgnrega.mrt@gmail.com। परन्तु आज दिनांक 04 जुलाई 2024 तक आपके द्वारा उक्त क्रम में सूचना उपलब्ध नहीं करायी गई है।
उन्होने खंड विकास अधिकारी से विकास खंड सरधना को पुनः निर्देशित किया कि विकास खंड सरधना में दिनांक 08 जुलाई 2024 को उनके प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व लोकपाल संबंधित दी उपरोक्त जानकारी विकास खंड सरधना मुख्यालय एवं विकास खंड सरधना के अंतर्गत आने वाली समस्त पंचायतो के नोटिस बोर्ड के समीप दीवार पर पेंट कराना (लिखवाना) सुनिश्चित करें और उसका फोटो ग्राम पंचायत के नाम के साथ लोकपाल कार्यालय पर जमा कराने का कष्ट करें अन्यथा यह लोकपाल निर्देश की अवमानना की श्रेणी में माना जायेगा।

