हेल्थ

७.२१ लाख बच्चों को खिलाई गयी पेट के कीड़े निकालने की दवा

मेरठ। बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैंए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न करते हुए सभी बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा अवश्य खिलाएं। यह बात जाग्रति विहार स्थित बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कही। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की देखरेख में एक से 19 वर्ष तक के बच्चोंए किशोर.किशोरियों को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गयी।
कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन, एसीएमओ डा .आर के सिरोहा, डीसीपीएम हरपाल सिंह व बीडीएस के प्रधाचार्य गोपाल दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। सीएमओ डॉण् अखिलेश मोहन ने बताया. संक्रमण से बच्चों की सेहत पर कई तरह के दुष्प्रभाव होते हैं जिनमें खून की कमीए कुपोषण थकावट कमजोरी भूख न लगनाए स्वभाव में चिड़चिड़ापन होना आदि मुख्य हैं। एल्बेंडाजोल की एक गोली कृमि संक्रमण से होने वाली समस्त बीमारियों से राहत प्रदान करती है और बच्चों में होने वाले संक्रमण को रोकती है। इस दौरान स्कूल के दो हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई गयी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंरोहा ने बताया .अभियान में ७,२१,८५८ लाख बच्चों को दवा पिलाई गयी। जिले के 4110 विद्यालयों,2076 आंगनबाडी केन्द्रों में संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई गयी। उन्होंने बताया. छूटे बच्चों को 13,14 व 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी।
एसीएमओ ने बताया . अभियान के तहत एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को गोली पीसकर दी गयी जबकि तीन से 19 वर्ष के बच्चोंए किशोर.किशोरियों ने चबाकर गोली खायी। उन्होंने बताया . कार्यक्रम का अनुश्रवण यानि मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग की जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय टीम के साथ शिक्षा विभाग पंचायती राज विभागए आईसीडीएस मदरसा बोर्ड जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर रहे हैं। इस मौके पर डीसीएनडीडी सैयद अरशद अली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button