सहारनपुर
Trending

हौजरी में आग लगने से लाखों का नुकसान, नहीं पहुँची फायर ब्रिगेड, लोगों में आक्रोश

चक हरेटी रोड़ स्थित मस्जिद वाली गली में जेबा टैक्स टाईल हौजरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगी देख आसपास के लोगों ने फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी

सहारनपुर। चक हरेटी रोड़ स्थित मस्जिद वाली गली में जेबा टैक्स टाईल हौजरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगी देख आसपास के लोगों ने फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों व हौजरी के कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। फैक्ट्री स्वामी रिफाकत मलिक ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग लगने के कारण फैक्ट्री में पड़ा सारा माल जलकर राख हो गया,जिस कारण लाखों का नुकसान हो गया है। उन्होंने फायर ब्रिगेड के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रात को सूचना देने एवं फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड द्वारा कोई सहायता नहीं की गई। क्षेत्रवासियों ने जान पर खेलकर खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। जिन लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का कार्य किया उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। वहीं फायर ब्रिगेड के ना पहुचने पर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button