Punjab

होटल के कमरे से आ रही अजीब आवाज़ें… जब स्टाफ ने दरवाज़ा खोला तो सामने था पति पत्नी का हैरान कर देने वाला मंज़र

एक लक्जरी होटल में ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस और होटल स्टाफ दोनों को हैरान कर दिया। पति-पत्नी होटल के कमरे में नशे की हालत में झगड़ते हुए मिले जिसके बाद एक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला तब खुला जब होटल स्टाफ ने कमरे से आती आवाज़ें सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जोड़े को हेरोइन (चिट्टा) के सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

होटल रूम से बरामद हुआ नशे का सामान
पुलिस के मुताबिक, घटना पंजाब के जीरकपुर में एक बड़े होटल की है, जहां देर रात झगड़े की सूचना पर थाना जीरकपुर प्रभारी सतिंदर सिंह के निर्देश पर एएसआई राजिंदर सिंह और एएसआई सुलखन सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी में इस्तेमाल किए गए पन्नी के टुकड़े, लाइटर और सिगरेट का पैकेट बरामद किया गया। जांच के दौरान दंपति ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ समय पहले हेरोइन का सेवन किया था।

गुड़गांव से आए थे आरोपी
गिरफ्तार जोड़े की पहचान आदित्य प्रताप मुखर्जी (27) निवासी सोहना, गुड़गांव और उसकी पत्नी भावना मुखर्जी (28) निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को सिविल अस्पताल, डेरा बस्सी ले जाया गया, जहां डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। जांच में सामने आया कि आदित्य गुड़गांव की एक रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत है, जबकि भावना पीएचडी कर रही हैं।

परिजनों से मिलने आए थे जीरकपुर
पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह जोड़ा जीरकपुर अपने परिजनों से मिलने आया था। आदित्य के पिता का जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा था, इसलिए दोनों ने होटल में ठहरने का निर्णय लिया। लेकिन रात में झगड़े के दौरान मामला इस कदर बढ़ा कि होटल स्टाफ को पुलिस बुलानी पड़ी।

नशा कहां से आया, CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जोड़े को हेरोइन कहां से और किसके माध्यम से मिली। टीम होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे का सामान उन्होंने खुद लाया था या किसी थर्ड पार्टी ने सप्लाई किया।

अब अदालत में पेशी
गिरफ्तार दंपति को डेरा बस्सी कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत तय करेगी कि उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा या मोहाली नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button