delhi

हॉस्पिटल का मालिक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने सोमवार को उस निजी अस्पताल के मालिक और हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जहां आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत का अनुरोध किया था। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची और डॉक्टर आकाश को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Delhi Baby Care Fire: डॉक्टर आकाश शनिवार देर रात अस्पताल में आग लगने के समय ड्यूटी पर थे। मामले में विस्तृत आदेश का इंतजार है।

Delhi Baby Care Fire: पुलिस ने रविवार को दोनों डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न चाइल्ड हॉस्पिटल’ में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी।

Delhi Baby Care Fire: अस्पताल संचालन का लाइसेंस कथित तौर पर समाप्त हो चुका है और इसके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है।

Delhi Baby Care Fire: विवेक विहार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और 304ए (लापरवाही से मौत), 304 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button