crime
Trending
हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री नारायण को किया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री पी नारायण को पुलिस ने दसवीं कक्षा के परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के मामले में मंगलवार को यहां गिरफ्तार किया।

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री पी नारायण को पुलिस ने दसवीं कक्षा के परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के मामले में मंगलवार को यहां गिरफ्तार किया।
नारायण को आंध्र प्रदेश पुलिस ने शहर में उनके कोंडापुर आवास से गिरफ्तार किया और उन्हें पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में स्थानांतरित किया गया है।
पूर्व मंत्री और नारायण विद्या संस्थान के अध्यक्ष पोंगुर नारायण को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश अपराध जांच विभाग (एपी- सीआईडी) अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।
नारायण से पूछताछ की जा रही है। वह तेलगु देशम पार्टी के नेता हैं।




