राज्य
हिसार में ब्वायज़ पीजी में लगी आग
हिसार (वार्ता) हरियाणा के हिसार शहर में रविवार को एक ब्वायज़ पीजी में आग लग गई हालांकि दुर्घटना में किसीके हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार रामपुरा मोहल्ला गली नं. 1 में स्थित गंगा ब्वायज पीजी में गैस सिलेंडर के पाइप में संभवत: गैस लीकेज के कारण आग लग गई। उस समय रसोइया पूड़ियां तल रहा था। आग लगते ही रसोईघर से वह घबराकर बाहर आ गया। पीजी के मालिक हितेश सोनी के अनुसार सभी 22 लड़के भी सुरक्षित बाहर आ गये। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। श्री सोनी के अनुसार आग में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।




