देश

हिमाचल : 11 माह में पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा वार, 1958 केस दर्ज, 3017 गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2025 के 11 महीनों में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड स्तर पर एनडीपीएस मामले दर्ज किए हैं। 1 जनवरी 2025 से 28 नवंबर 2025 तक प्रदेश में कुल 1958 एनडीपीएस केस दर्ज किए गए। इनमें 3017 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवधि में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई, जिनमें 329.108 किलोग्राम चरस, 21.305 किलोग्राम अफीम, 489.101 किलोग्राम पोपी हस्क, 90.552 किलोग्राम गांजा, 12.423 किलोग्राम हेरोइन, 11.51 ग्राम स्मैक, 1.44 ग्राम कोकीन, 25.024 ग्राम एमडीएमए शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 79,326 नशीली गोलियां, 23,612 कैप्सूल, 89 बोतल नशीली सिरप भी कब्जे में ली हैं।

प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने सोमवार को ये जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नशे की अवैध खेती के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस ने 7,13,137 भांग की पौधें तथा 3,95,069 पोस्ते के पौधे नष्ट किए। ।

बता दें कि प्रदेश पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई ने राज्य में नशे के नेटवर्क और माफिया पर बड़ा प्रहार किया है। लगातार बढ़ रही गिरफ्तारियों और बड़े पैमाने पर बरामदगी से यह साफ है कि पुलिस ने इस वर्ष ड्रग्स के खिलाफ व्यापक और आक्रामक अभियान चलाया, जो आने वाले समय में नशा मुक्त हिमाचल की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button