हाेशियारपुर। सिख मुस्लिम दलित ईसाई साझा फ्रंट के सदस्यों ने शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित भड़काऊ बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके पुतले जलाये।

फ्रंट ने स्थानीय जामा मस्जिद पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफलता को लेकर आलोचना की।

प्रदर्शनकारियों ने सुश्री शर्मा व श्री जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस उप अधीक्षक प्रेम सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया।



