राज्य
Trending

हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार दिया

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंघ नगर थाना क्षेत्र के बाँसा गाँव में आज तड़के जँगली हाथियों ने महुआ बीनने जंगल गए तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के जयसिंघनगर वन परिक्षेत्र के बाँसा गाँव के किसान बल्ले सिंह कवर, उनकी पत्नी ललिता कवर और बहन बेबी सिंह आज सुबह लगभग 3 बजे महुआ बीनने जंगल गए थे। तभी जँगली हाथियों ने तीनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावाा हाथियों ने बासा गांव के पास वेयरहाउस में रखी धान को भी नुकसान पहुंचाया है।
इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और वनविभाग का दल घटनास्थल पर पहुँचा। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उत्पाती हाथियों को इस इलाके से दूर भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button