देश

हाजमोला ने कार्तिक आर्यन को बनाया अपना ब्राण्ड अम्बेसडर कंपनी लेकर आई नया ‘हाजमोला मिस्टर आम’ वेरिएन्ट

भारत की अग्रणी विज्ञान-आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने ‘हाजमोला मिस्टर आम’ के लॉन्च के साथ अपने हाजमोला पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

नई दिल्ली। भारत की अग्रणी विज्ञान-आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने ‘हाजमोला मिस्टर आम’ के लॉन्च के साथ अपने हाजमोला पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। तो हाजमोला के चटपटे स्वाद के साथ अब आम के मज़ेदार फ्लेवर का लुत्फ़ उठाने के लिए तैयार हो जाएं! साथ ही कंपनी ने जाने-माने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को हाजमोला का ब्राण्ड अम्बेसडर भी बनाया है।
‘हमें खुशी है कि हम अपनी हाजमोला रेंज में मिस्टर आम -‘हाजमोला में आम का चटकारा’ लेकर आए हैं। यह नया वेरिएन्ट हाजमोला के सिगनेचर चटकारा के साथ कच्चे आम के टैंगी फ्लेवर का बेहतरीन संयोजन है, जिसे उपभोक्ता खूब पसंद करेंगे।’ श्री अजय सिंह परिहार, मार्केटिंग हैड-ओटीसी हेल्थकेयर, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा। ‘‘कार्तिक आर्यन को ब्राण्ड अम्बेसडर बनाने से इस प्रोडक्ट की तरफ़ उपभोक्ताओं का खिंचाव निश्चित रूप से और अधिक बढ़ेगा।
ब्राण्ड के साथ एसोसिएशन पर बात करते हुए श्री कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘‘इस नए इनोवेशन के साथ हाजमोला देश के डाइजेस्टिव स्पेस में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है। यह मज़ेदार, स्वादिष्ट और वास्तव में चटपटा है। मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रशंसकों के लिए हाजमोला मिस्टर आम की चटपटी दुनिया के साथ जुड़ने जा रहा हूं।’
हाजमोला मिस्टर आम दो कन्ज़्यूमर पैक्स में उपलब्ध होगाः रु 1 का सैशे और 120 टैबलेट की बोतल।
‘हाजमोला रेंज में सात अलग-अलग वेरिएन्ट्स आते हैं, जिसमें नया वेरिएन्ट मिस्टर आम भी शामिल है। डाबर हर पीढ़ी के उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट्स लेकर आती है। इस नए लॉन्च के साथ कंपनी प्रिंट, डिजिटल, आउटडोर, मोबाइल और रेडियो पर विज्ञापन भी पेश करेगी, जिसमें कार्तिक आर्यन नज़र आएंगे। इसके अलावा हम सैम्पलिंग एक्टिविटीज़ भी करेंगे, जहां हमारे उपभोक्ताओं को नए हाजमोला मिस्टर आम के स्वाद का अनुभव पाने का मौका मिलेगा।’ श्री परिहार ने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button