हाईटेक बनेगा जेडी आफिस 18 माह में बनकर तैयार होगा नया भवन
विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा ने किया भवन का शिलान्यास

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय समेत मंडल के कई कार्यालयों का नया भवन जल्दी बनकर तैयार होगा। यह भवन हाईटेक होगा। साथ ही इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं भी पहली बार होगी।
कार्यालय भवन का शिलान्यास बुधवार देव शनि एकादशी के शुभ मुहूर्त शाम 4:45 बजे को विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा ने किया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम राजेश कुमार, बीएसए आशा चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आनंद शर्मा, जीआईसी मेरठ ,नीरज सिंह जेडी कार्यालय मेरठ ,वरदान कौशिक,जीआईसी प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह , जीआईसी उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ,डीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह, ए0एस0 इंटर कालेज मवाना के प्रधानाचार्य डा0 मेघराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव, मंडलीय अध्यक्ष मनोज मलिक, मंडलीय सचिव नवनीत पाठक, मंडलीय मंत्री वरदान कौशिक, जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टंडन बिहारी शर्मा, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
18 माह में बनकर तैयार होगा भवन संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय का नया भवन करीब 18 माह में बनकर तैयार होगा, जिस पर करीब 7 करोड़ 10 लाख की लागत आएगी। आज से ही यह कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भवन तीन मंजिला होगा और इसमें लिफ्ट के साथ ही पास में पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के साथ यहां पर उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय व उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं के साथ मंडलीय वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय भी शिफ्ट होगा।


