
हस्तिनापुर । नगर के सी ब्लॉक शकुंतला धर्मशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि नगर अध्यक्षा सुधा खटीक का जयंती शर्मा ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया सुधा खटीक ने पूजा करते हुए किया शुभारंभ गोपीचंद अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष की भांति भागवत कथा से पहले कलश यात्रा नगर में निकाली जाती है ।कलश यात्रा शकुंतला धर्मशाला से होते हुए मैन मार्केट कृष्ण मंदिर बंगाली बाजार होते हुए शकुंतला धर्मशाला पहुंची 26 तारीख से भागवत कथा कथावाचक गोविंदाचार्य वृंदावन वालो के द्वारा 1 अगस्त तक चलाई जाएगी 2 अगस्त को भंडारा कर भागवत कथा संपन्न कराई जाएगी सहयोग करता बालमुकुंद बत्रा समाजसेवी सुशील नागर गोपाल कुकरेजा आदि सभी समाज के सहयोग से चलाई जा रही है ।




