Uncategorized
Trending

हवा में जहरीला धुआं फैला रहे कोह्लू संचालक

सरधना। सरूरपुर खुर्द थाना क्षेत्र के जसड सुल्तानपुर पांचली खुर्द गांव में खुलेआम कोहृलू संचालक बिना बिजली कनेक्शन के हवा में जहरीला धुआं अपनी कोहलू की चीमनी से उगल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो 5 दिसंबर को मेरठ पीवीवीएनएल के एमडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा था कि बिना बिजली कनेक्शन कोई भी कोह्ललू कलेसर यदि चलता पाया गया तो उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी मगर इसका कोई असर सरूरपुर खुर्द थाना क्षेत्र के जसड सुल्तानपुर गांव समेत पांचली खुर्द गांव में देखने को नहीं मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ गोटका बिजली घर के जेई से बातचीत की गई उनका कहना है कि यदि बिजली चोरी पाई जाती है तो वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे एक तरफ देखा जाए तो विद्युत विभाग के अधिकारी भी एमडी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कटघरे में खड़े हुए शामिल हो रहे हैं सूत्रों का कहना है कि लाइनमैन कोह्लू समेत कलेसर संचालक से वसूली करके बिजली चोरी करवा रहा है ऐसे में एक बार फिर प्रदूषण विभाग समेत बिजली विभाग की किरकिरी मेरठ जनपद में साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button