Haryana

हरियाणा के नूंह में बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई

हरियाणा के नूंह जिले में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह शनिवार को घर में खेल रही थी तभी गांव का एक युवक उसे शाम करीब चार बजे अपने साथ ले गया। जब वह बहुत देर तक घर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद कथित तौर पर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और खून से लथपथ उसका शव फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पिनगवां थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पिनगवां के थाना प्रभारी एवं निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम बनाई गई थीं। आखिरकार उसे मरोरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। चंद ने कहा, ‘‘हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button