
हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपित को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किया मोबाइल बरामद करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

पारस बन्सल निवासी मौहल्ला इमली बंसल हवेली निकट कुआं थाना कनखल ने मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के 12 घंटे के भीतर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम देव आशीष निवासी होली चौक थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया।




