Uttarakhand

हरिद्वार में सड़क के किनारे चल रहा था हुक्का बार, ऐसे हुआ खुलासा

हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक हुक्का बार चलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक ने सड़क के किनारे हुक्का बार खोला हुआ था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से हुक्का फ्लेवर और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई है।

सड़क किनारे टेंट में चला रहा था हुक्का बार

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार में इन दिनों कांवड़ की वजह से जगह-जगह टेंट लगाए गए हैं। इसी तरह एक युवक ने भी सड़क के किनारे टेंट लगाया हुआ था। आरोपी है कि युवक ने टेंट में अवैध रूप से हुक्का बार खोला हुआ था। सोमवार को मंगलौर पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को एक टेंट में हुक्का बार मिला है। मौके से पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक द्वारा हुक्का बार संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।

अलग-अलग फ्लेवर का नशा था मौजूद

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल पुत्र मुन्ना निवासी पठानपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी ने पैसे कमाने के चक्कर में अवैध रूप से सड़क किनारे हुक्का बार खोला हुआ था। पुलिस ने मौके से हुक्का फ्लेवर और अन्य संबंधित सामग्री को कब्जे में लिया है।

पुलिस ने की अपील

हरिद्वार पुलिस ने सभी दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से अनुरोध किया है कि ऐसा कोई भी सामान न बेचें या न परोसें जिससे कांवड़ियों या अन्य श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। यदि कोई व्यक्ति ऐसे अवैध कार्य में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button