crime
Trending

हरिद्वार में सड़क किनारे सो रही महिलाओं पर चालक ने चढ़़ा दी कार, फरार

हरिद्वार। सड़क किनारे चैन की नींद सो रही दो महिलाओं पर देर रात प्रेमनगर आश्रम पुल के पास एक कार चालक ने महिलाओं पर कार चढ़ा दी। कार की टक्कर से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

बीती रात प्रेमनगर आश्रम पुल के पास दो महिलाएं सो रही थीं। इसी दौरान एक कार चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिस कारण से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हों गईं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 108 के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button