टॉप न्यूज़

हरदोई के स्कूल में गैस लीक से हड़कंप, 15 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संडीला तहसील के सामने स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में गैस लीक होने से 15 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रभावित बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, गैस लीक होने के बाद कुछ ही मिनटों में स्कूल परिसर में इसकी तेज गंध फैल गई। गैस के प्रभाव से 20 से अधिक बच्चे प्रभावित हुए। कई बच्चों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिससे स्कूल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

स्कूल स्टाफ ने बच्चों को तुरंत कमरे से बाहर निकाला और गंभीर रूप से प्रभावित छात्रों को अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचते ही मेडिकल टीम ने सभी बच्चों की जांच शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। वहीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्कूल के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

हरदोई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि गैस रिसाव की वजह से छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 16 छात्राएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें से एक को बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button