राज्य
हमीरपुर में गुटखा व्यवसायी के आवास पर सीजीएसटी का छापा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में मंगलवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दस्ते ने गुटखा व्यवसायी के आवास में छापा मारा। छापे की कार्यवाही देर रात तक जारी थी।
पुलिस के अनुसार आज तड़के छह बजे सीजीएसटी कानपुर की टीम ने पांच गाडियो में करीब एक दर्जन लोगों ने सुमेरपुर कस्वे में दयाल गुटखा व्यवसायी जगत गुप्ता के यहां छापा मारा। लाखो रुपये की नगदी पाये जाने पर टीम ने स्टेट बैंक हमीरपुर से नोट गिनने वाली दो मशीने मंगायी और नगदी गिनी।
टीम देर रात तक अभिलेखों से मिलान कर रही है। टीम ने दस्तावेज के साथ साथ कई लैपटाप बरामद किय़े
है। देर रात तक तीन गाडियों से टीम के अधिकारी वापस कानपुर चले गये थे जबकि दो वाहन अभी भी खडे है जिसमे जांच पड़ताल जारी है।
सं प्रदीप




