Uncategorized

स्विमिंगपूल बना शरारती तत्वो काअड्डा, नगर संयोजक के घर हुई ताबड़तोड़ फायरिं

बातनौर मार्ग पर स्थित स्विमिंगपूल पर एक महीने पूर्व निहोरी गाँव के ग्राम प्रधान पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने जानलेवा हमला कर हत्या करने का प्रयास किया था

फलावदा। बातनौर मार्ग पर स्थित स्विमिंगपूल पर एक महीने पूर्व निहोरी गाँव के ग्राम प्रधान पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने जानलेवा हमला कर हत्या करने का प्रयास किया था अब तक इस मामले में स्थानीय पुलिस ने किसी भी आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया जबकि स्विमिंग पूल पर रोजाना दबग युवकों द्वारा अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हैं जिस कारण आए दिन युवक झगड़ा करते रहते हैं पुलिस कर सकती है स्विमिंग पूल के मालिक पर कारवाई।
फिर दोबारा यह घटना हो गई बीते शुक्रवार के दिन लॉकर में मोबाइल रखने को लेकर स्विमिंगपूल पर फलावदा निवासी दलित समाज के युवक वं गुड़म्ब गांव के गुर्जर समाज के युवकों में मारपीट हो गई। जिसमें फलावदा निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे अस्पताल में इलाज चल रहा है वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर बड़ी रंजिश के चलते रात को फलावदा में केनरा बैंक के समीप नगर संयोजक परमिंदर जाटव वं पीड़ित अभिषेक, रोहित के घर गुर्जर समाज के युवको द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई फायरिंग की घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग के दोरान मौके पर भगदड़ मच गई जिस मोहल्ले के लोगों में दहशत व्यापत हो गई गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी घटना स्थल पर पुलिस को कारतूस के कई खोखे पड़े मिले स्थानीय पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करी जिस कारण दलित समाज के लोगों ने एसएसपी मेरठ के यहां पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया एससपी के निर्देश पर सीओ मवाना सौरभ सिंह ने फलावदा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया उन्होंने इस दौरान मोहल्ले के लोगों से घटना की बाबत जानकारी हासिल की सीओ मवाना सौरभ सिंह ने पुलिस को निर्देशित आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पीड़ित अभिषेक के पिता चंद्रपाल पुत्र रिशाल निवासी फलावदा ने थाने पर पाच युवकों को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार काम्बोज का कहना है कि स्विमिंगपूल पर दोनों पक्षों में हुए झगड़े का मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन गुडम्ब गांव के युवकों ने फलावदा में दलितों के घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस संबंध में पीड़ित चंद्रपाल की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमला वं एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के घर ताबड़तोड़ दबिश दी गई सभी आरोपी फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button