uttar pradesh

स्वामी प्रसाद मौर्या ने बनाया ‘लोक मोर्चा’, नौ छोटे-छोटे दलों को किया शामिल; खुद बने सीएम पद के उम्मीदवार

स्वामी प्रसाद मौर्या ने आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने चुनाव को जीतने के लिए एक ‘लोक मोर्चा’ नामक एक नया राजनीतिक गठबंधन बनाया है। इस मोर्चे में छोटे-छेटे नौं दलों को शामिल किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने खुद को मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार घोषित किया है।

स्वामी मौर्य ने लखनऊ में कई छोटे-छोटे दलों के साथ बैठक की। बैठक के बाद 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान किया। उन्होंने कहा लोक मोर्चा के नाम से नौ दलों ने मिलकर गठबंधन बनाया है। यह मौर्चा 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इस सिद्धांत को लेकर मोर्चा लड़ेगा चुनाव
स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी सिद्धांत को लेकर गठबंधन 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button