देश
Trending

स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के समर्थक थे बाबासाहेब : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व एवं न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के समर्थक थे।

खड़गे ने शुक्रवार को जारी एक वीडियो में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि भारत के संविधान निर्माता के रूप में हम सभी बाबासाहेब को याद करते हैं और उनका आदर करते हैं, लेकिन आज बाबासाहेब और आधुनिक भारत के अन्य निर्माताओं द्वारा परिकल्पित हमारे संवैधानिक लोकतंत्र की नींव खतरे में है। ऐसे में यह समय गंभीर आत्मनिरीक्षण का है। हमारा लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाने के लिए और बाबासाहेब के सिद्धांतों की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

खड़गे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा इस समय विपक्षी दल, सामाजिक समूह, गैर सरकारी संगठन, न्यायपालिका, मीडिया सहित आम नागरिकों को जबरन चुप कराया जा रहा है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। हमें बाबासाहब के दिखाए रास्ते पर चलना है। सभी को इसके लिए तैयार रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button