Uncategorized

स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उडा रही ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर, अधीकारी मौन

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी गांवों व नगरों में साफ सफाई के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

बहसूमा। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी गांवों व नगरों में साफ सफाई के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यहां तक की सरकार द्बारा स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के दावे भी किए जा रहे हैं।पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।शासन प्रशासन व राजनैतिक जनप्रतिनिधियों के रूप में कुछ जयचंदो की लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते आज भी गांव सैफपुर फिरोजपुर में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।बता दें कि विकासखंड हस्तिनापुर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। फिरोजपुर में रास्तों के किनारे जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिससे खतरनाक बिमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि फाइलों में तो ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं किंतु वास्तविक स्थिति इसके विपरित है।जबकि के नाम पर हर महीने लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पंचायत के जागरूक नागरिकों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान पंचायत में फैली गंदगी की ओर आकर्षित कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button