राज्य
स्पा सेंटर में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

शामली। शहर के वर्मा मार्किट के निकट स्थित कनिका काम्पलेक्स में बीती देर रात स्पा सेंटर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची तथा घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी प्रकार काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
जानकारी के अनुसार शहर के वर्मा मार्किट के निकट स्थित कनिका काम्पलेक्स में बीती देर रात स्पा सेंटर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। सेंटर से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी जिस पर टीम मौके पर पहुंची तथा घंटों की मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्पा सेंटर में रखा फर्नीचर, बिजली के बोर्ड, डेस्क, एसी व अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है।



