देश
Trending
सोनीपत में 15-20 हथियारबंद लोगों ने मस्जिद में की तोड़फोड़, तनाव का मौहाल, 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत में 15-20 हथियारबंद लोगों के एक समूह द्वारा एक मस्जिद में तोड़फोड़ करने और परिसर के अंदर नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला करने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात सोनीपत जिले के संदल कलां गांव में हुई।

घटना के बाद हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हमलावर हाथों में डंडे लिए खुलेआम घूमते नजर आए। उकसावे की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




