राजनीति
Trending

सोनिया सवाई माधोपुर पहुंची, कल रणथम्भौर में राहुल गांधी के साथ मनाएगी जन्म दिन

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरूवार सवेरे जयपुर आई। वे करीब नौ बजे विमान से जयपुर पहुंची और इसके बाद हेलीकॉप्टर से सवाईमाधोपुर के खिलचीपुर के लिए रवाना हो गई।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरूवार सवेरे जयपुर आई। वे करीब नौ बजे विमान से जयपुर पहुंची और इसके बाद हेलीकॉप्टर से सवाईमाधोपुर के खिलचीपुर के लिए रवाना हो गई। सोनिया गांधी का कल जन्म दिन हैं और वे रणथम्भौर में राहुल गांधी के साथ अपना जन्मदिन मनाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी भी सवाई माधोपुर जा सकती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नौ दिसंबर को नहीं होगी। ये तीनों नेता एक साथ रणथम्भौर ही रहेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को यात्रा फिर शुरू होगी। इस दिन सिर्फ महिलाएं ही यात्रा में चलेगी। सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हो सकती है।
राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी आज कोटा से जयपुर होते हुए चंडीगढ़ चले गए। वे भारत जोड़ो यात्रा में एक दिन शामिल हुए। रंधावा मंगलवार की रात जयपुर आए थे और फिर कोटा चले गए थे। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारज जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। रंधावा ने सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भी मुलाकात की थी। आज भी रंधावा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में संगठन के खाली पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा। इस बारे में सीनियर नेताओं से बातचीत की जाएगी। राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button