देश
Trending

सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरी, 20 भेड़ों की मौत

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार की रात में हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से 20 भेड़ों की मौत हो गई। अदलगंज गांव में रहने वाले रामजतन, शिवकुमार,रामबली, रामदयाल,जगन्नाथ पाल, बलवंत पाल, रामवृक्ष पाल, गणेश पाल, शिवनारायण पाल आदि लोगों की भेंड़ रात में एक ही जगह एक साथ खड़ी थी।

देर रात शुरू हुई बरसात एवं गरज चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी, उसकी चपेट में आने से 20 भेंड़ मर गई। मवेशियों के मौत के बाद मालिकों में हड़कम्प मच गया। पीड़ितों के घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button