uttar pradesh

सैफई में बोले अखिलेश यादव: ‘2027 का चुनाव केवल सत्ता का नहीं, संविधान बचाने की लड़ाई है’

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने पैतृक गांव सैफई में दीपावली के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को बेहद निर्णायक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य की दिशा और संविधान की रक्षा के लिए बेहद अहम होगा।

सैफई में दीपावली के जश्न के दौरान समाजवादी रंग साफ झलक रहा था। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता जुटे। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए साफ संदेश दिया कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनहित की मूलभावनाओं को बचाने की लड़ाई होगी।

अखिलेश यादव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से 2027 की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर ज़ोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button