Business
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 246.32 अंक चढ़कर 82,573.37 अंक पर और एनएसई निफ्टी 83 अंक की बढ़त के साथ 25,310.35 अंक पर रहा।



