
सूरत। गुजरात में सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में दो किशोरियों और एक किशोर के अपहरण के मामले सामने आए हैं।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि तीन अलग-अलग जगहों से 15 और 13 साल उम्र की दो किशोरियों और 14 साल उम्र के एक किशोर के लापता होने की शिकायते मिली हैं। आशंका जतायी जा रही है अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लालच देकर, बहला-फुसला कर इनका अपहरण कर लिया गया होगा।
पुलिस ने मामले दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।




