
सुलतानपुर। कुड़वार थानाक्षेत्र में शनिवार की शाम दो मजदूरों को गोली मारने के मामले में फरार दो चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने रविवार को बताया कि कुड़वार थानाक्षेत्र के लाला का पुरवा में शनिवार देर शाम को मजदूरी कर घर लौटते समय बाइक सवार दो मजदूर कोहड़िया गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद (35) व अर्जुन निषाद (21) को दबंगों ने गोली मारी थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। धर्मेंद्र के पेट में तो अर्जुन के हाथ में गोली लगी है।

इधर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके नाम प्रीतम पाण्डेय और अभय यादव है। इनके पास से घटना में प्रयाेग की गई पिस्टल और मोटर साइकिल भी बरामद हुई है। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।



