सीएम ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं…नहीं कम हो रही हैं जमीनी विवाद की शिकायतें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे।शनिवार की सुबह जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुबह 7 बजे से जनता दर्शन शुरू हुआ। इस दौरान आसपास के जिलों से लगभग दो सौ को संख्या में फरियादी पहुंचे थे।सीएम एक-एक कर सभी के पास गए और उनकी समस्या सुनी और अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया।

मेडिकल सहायता, जमीन कब्जाने की थीं अधिकतर शिकायतें
जनता दर्शन में आए लोगों में से कई मेडिकल सहायता के लिए भी आए थे। मरीज के परिजनों ने चिकित्सीय सहायता की गुहार लगाई। सीएम ने सभी से मेडिकल एस्टीमेट बनवाकर देने को कहा।उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा। सरकार मदद करेगी। कई लोगों ने जमीन से जुड़े मामले सीएम के सामने रखे। कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा होने की बात कही।सीएम ने अधिकारियों से कहा कि मामले की जांच करायी जाए यदि कोई अवैध रूप से कब्जा कर रहा है तो उसपर कार्रवाई की जाए।




