Uncategorized
Trending

सिसौली किसान भवन पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मिले प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज किसानों की राजधानी सिसौली के किसान भवन पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों पर बातचीत की। सिसौली के किसान भवन पर एक विवाह समारोह में शामिल होने गए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने चौधरी नरेश टिकैत से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मनीष चौधरी ने चौधरी नरेश टिकैत से श्रीराम भवन पर आने का आग्रह किया, जिस पर नरेश टिकैत ने शीघ्र ही श्रीराम भवन पर आने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समाजसेवी टीम के सदस्य भारतवीर प्रधान व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button