राज्य
Trending

सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड मामले में अहम खबर, 2 और लोगों की हुई गिरफ्तारी

सिद्धू मूसेवाला मामले में पुलिस सक्रिय नजर आ रही है और गहराई से जांच में जुटी हुई है। इसी दौरान सिद्धू मूसेवाला को लेकर सूत्रों के हवाले से अहम खबर सामने आई है कि पुलिस ने बठिंडा से 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम केशव व चेतन बताए जा रहे हैं।

बठिंडा। सिद्धू मूसेवाला मामले में पुलिस सक्रिय नजर आ रही है और गहराई से जांच में जुटी हुई है। इसी दौरान सिद्धू मूसेवाला को लेकर सूत्रों के हवाले से अहम खबर सामने आई है कि पुलिस ने बठिंडा से 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम केशव व चेतन बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को इन दोनों ने हथियार सप्लाई किए थे। दूसरी तरफ ये दोनों केशव व चेतन संदीप केकड़ा के साथी बताए जा रहे हैं। केशव के परिवार वालों ने कहा कि उन्होंने केशव को पहले से ही घर से बेदखल कर दिया हुआ है और चेतन को लेकर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए केशव व चेतन ने भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले उनके साथ सेल्फियां करवाई थीं। हत्या की वारदात को अंजाम शार्प शूटर्स की तरफ से दिया गया। शार्प शूटर्स का साथ इन दोनों ने दिया और सिद्धू मूसेवाला की रेकी भी की। गिरफ्तार किए गए सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में केशव व चेतन से और भी खुलासे होने की संभावनाएं हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे लारेंस बिश्नोई मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि संदीप केकड़ा सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहसे 45 मिनट तक सिद्धू मूसेवाला के घर पर रहा था और उसके साथ सेल्फियां भी ली थी। आपको बता दें कि पुणे की क्राइम ब्रांच ने कल सौरव महाकाल को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जेल में बैठे गैंगस्टरों पर भी इल्जाम लग रहे हैं। यह सारी जानकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है। पंजाब केसरी की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा रही है और न ही प्रशासन इसके बारे में कोई जवाब दे रहा है कि यह गिरफ्तारी कब हुई है और यह व्यक्ति कौन है, क्या इन्होंने हमलावरों को हथियार सप्लाई किए भी थे या नहीं यह संदीप केकड़ा के साथ सिद्धू मूसेवाला के घर मौजूद थे या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button