राज्य
Trending

सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में अब ‘भुप्पी राणा’ की एंट्री, Post डाल कर दिया यह ऐलान

बंबीहा गैंग और नीरज बवाना गैंग के बाद अब गैंगस्टर भुप्पी राणा की भी इस हत्याकांड में एंट्री हो गई है। भुप्पी राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा है कि वह सिद्धू मूसेवाला की मौत का बदला लेंगे।

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब में गैंगवार का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। बंबीहा गैंग और नीरज बवाना गैंग के बाद अब गैंगस्टर भुप्पी राणा की भी इस हत्याकांड में एंट्री हो गई है। भुप्पी राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा है कि वह सिद्धू मूसेवाला की मौत का बदला लेंगे।

भुप्पी राणा ने कातिलों का पता बताने वालों को 5 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है और कहा कि उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। भुप्पी राणा ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला का हमारे साथ किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं था पर यदि अब सिद्धू मूसेवाला को हमारा भाई बना कर मारा है तो हमारा फर्ज हमें पता है।

इससे पहले गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग की तरफ से भी सिद्धू मूसेवाला के हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है। भुप्पी राणा और लॉरेंस गैंग में कट्टर दुश्मनी है। दोनों के बीच जेल के अंदर मारपीट तक हो चुकी है। भुप्पी राणा पर हरियाणा और पंजाब में कत्ल सहित कई अपराधों के 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button