धर्म
Trending

सिंह समेत इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, ये लोग करें हरी वस्तु का दान

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 सितंबर को सोमवार है। सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

मेष-अपनों, मित्रों, भाइयों के साथ की वजह से सफलता दिख रही है। एक सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा आपने। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-जुआ, सट्टा, लाटरी में पैसे न लगाएं। वाणी को अनियंत्रित न करें, नुकसान की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा बेहतर होगा। प्रेम-संतान अच्‍छी स्थिति में व्‍यापार भी लगभग ठीक होगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। ऊर्जावान महसूस नहीं करेंगे। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक है। थोड़ा बचकर पार करें। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। बड़े रंगीन बने रहेंगे। मन आनंददायक बना रहेगा। हरी वस्‍तु दान करें।

मकर-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। अपने बौद्ध‍िक बल से सब पर जीत हासिल कर लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका लगभग ठीक चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापार लगभग ठीक चलेगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-सम्‍पदा में वृद्ध‍ि सम्‍भव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक-ठाक रहेगी। व्‍यापार एक ऊंचाई पर जाकर थोड़ा सा रुकेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button