सिंधुपति महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस पर कार्यक्रमों का आगाज
राजस्थान के अजमेर में सिंधुपति महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस तथा पुष्कर रोड स्थित दाहरसेन स्मारक के रजत जयंती वर्ष के मौके पर छह दिवसीय कार्यक्रमों का आज से आगाज हुआ।
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सिंधुपति महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस तथा पुष्कर रोड स्थित दाहरसेन स्मारक के रजत जयंती वर्ष के मौके पर छह दिवसीय कार्यक्रमों का आज से आगाज हुआ।
अजमेर सिंधुपति महाराजा दाहरसेन विकास व समारोह समिति तथा भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर में रंग भरो प्रतियोगिता से बलिदान दिवस समारोह उत्साहपूर्वक शुरू किया गया जिसमें बच्चों ने महाराजा दाहरसेन के चित्रों के साथ स्मारक व अन्य चित्रों को ड्रॉइंग शीट पर उकेरा। आयोजन समिति के समन्वयक मोहन तुलसीयानी ने बताया कि महाराजा दाहरसेन का बलिदान अविस्मरणीय है। इसी क्रम में आज रंग भरो प्रतियोगिता और रविवार को सिंध के महापुरुष महाराजा दाहरसेन के बलिदान पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी, 13 जून को वृक्षारोपण, 14 जून को सिंधी समाज का राष्ट्र निर्माण में योगदान, उदासीन पंथ का जुड़ाव, हिंगलाज माता, गुरु गोरखनाथ विषयक संगोष्ठी, 15 जून की सायं दीपदान व पूजन का कार्यक्रम होगा।
आयोजन समिति के कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि महाराजा दाहरसेन बलिदान दिवस का मुख्य कार्यक्रम 16 जून को हिंगलाज माता पूजन व स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए रुपलो कोल्ही की प्रतिमा अनावरण कर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुष्कर रोड स्थित दाहरसेन स्मारक ऐतिहासिक स्मारक है जहां सिंध और सिंधियत की गाथा देखने को मिलती है।




