Jammu and Kashmir

सावन के महीने शिव मंदिर में घटिया करतूत, CCTV में कैद हुई घटना ने सब को किया हैरान

ग्रेटर कैलाश में स्थित शिव मंदिर में चोर ने सेंधमारी कर भगवान की प्रतिमाओं पर लगी सोने व चांदी की आखें, गहने और दानपात्र से सारी नकदी चुरा ली। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में खासा रोष है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सारी वारदात मंदिर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गई है। चोर मंदिर के ताले तोड़ कर भीतर घुसा और भगवान शनि देव की प्रतिमा से सोने की आंखें और भगवान हनुमान की प्रतिमा से चांदी की आंखें व अन्य भगवानों की प्रतिमाओं से सोने व चांदी के गहने चुरा ले गया। इसकेे अतिरिक्त चोर दान पात्र व भगवान शिव का त्रिशूल भी उठा कर ले गया। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। मंदिर परिसर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज भी पुलिस को दी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button