Uncategorized

सावन के चौथे सोमवार को 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

क्षेत्र के पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बालैनी। क्षेत्र के पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक 1 लाख से अधिक श्रदालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार मे सुख शांति की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर और अंदर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

सावन के चौथे सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं के जयकारो से गूंज उठा सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुँचना शुरू हो गया और मंदिर के बहार लंबी लंबी लाइने लगनी शुरू हो गयी।श्रद्धालुओं ने लंबी लंबी लाइनो मे घण्टो इंतेजार करने के बाद भगवान आशुतोष पर भांग,दुध,धतुरा,शहद चढ़ाकर जलाभिषेक किया और मन्नते मांगी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शाम तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरो से भी मेले की निगरानी की गई। मंदिर के बाहर और अंदर पीएससी और आरएएफ टीम भी डयूटी पर मौजूद रही।

पुरा महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिये आये श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने के लिये घण्टो लाइनो मे इंतेजार करना पड़ा। गर्मी और उमस के चलते लाइनो मे लगी कई महिलाए बेहोश हो गई जिन्हे डयूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियो ने उपचार के लिये डॉक्टरो को दिखाया। दोपहर मे हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया जिसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और वह काफी खुश नजर आए

महिलाओं ने जमकर की खरीददारी सावन के चौथे सोमवार को पूरा महादेव में जमकर की खरीददारी और बच्चो ने खेल खिलौने खरीदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button