Accident
Trending
सारण में हाईवा की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मदारपुर गांव निवासी इरशाद खान का तीन वर्षीय पुत्र एहसान अपने घर के समीप मुख्य पथ पर खेल रहा था।

छपरा। बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईवा की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मदारपुर गांव निवासी इरशाद खान का तीन वर्षीय पुत्र एहसान अपने घर के समीप मुख्य पथ पर खेल रहा था। इस दौरान एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आ जाने से एहसान की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद हाईवा का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।




