uttar pradesh
Trending
साड़ी पहनकर घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
यूपी के लखीमपुर खीरी में एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि युवक साड़ी पहनकर चोरी करने की नीयत से घर में घुसा था लेकिन पकड़ा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह वारदात लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के चहलार गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक देर रात साड़ी पहनकर चोरी की नीयत से एक घर में घुसा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो युवक की पिटाई में शामिल थे।

पकड़े जाने के बाद युवक हाथ जोड़कर बार-बार रहम की भीख मांगता रहा। इसके बावजूद भीड़ का दिल नहीं पसीजा। साड़ी पहने युवक को भीड़ ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।




