Uncategorized
Trending

साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन संस्था ने महिलाओं को किया जागरूक

जनपद हापुड़ में रविवार को साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सौम्या शर्मा एवं डॉ निधि शर्मा की टीम द्वारा जनपद के आसपास गांव काठी खेड़ा, अयाद नगर में गरीब व निर्धन ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी पैड ,अंडर गारमेंट्स एवं पेंटी निशुल्क वितरण किए। फाउंडेशन के सदस्य सुषमा देवी एवं सुमन देवी ने समस्त महिलाओं को होने वाले महीनों में गंदे कपड़े एवं गीले कपड़े से होने वाली घातक बीमारी जैसे कैंसर व अन्य बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक कराया। आपको बता दें कि फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सौम्या शर्मा के नेतृत्व में इन महिलाओं को हर महीने सेनेटरी पैड वितरण कराए जाते रहे हैं और भविष्य में भी कराए जाते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के सदस्य अशोक आजाद, सुषमा देवी एवं सुमन देवी, कोमल सैनी और कुमारी सिमरन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button