साइबर ठगी में एक्सिस बैंक के कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार, अब तक कई लोगों को लगा चुके हैं करोड़ों रुपए का चूना
नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक्सिस बैंक के कर्मचारी समेत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इन आरोपियों ने कई लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।

नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक्सिस बैंक के कर्मचारी समेत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इन आरोपियों ने कई लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। इन ठगों में से एक एक्सिस बैंक में काम करने वाले कर्मचारी का काम फर्जी एड्रेस पर फर्जी अकाउंट खुलवाना था। इसके दूसरे साथी का काम लोगों के साथ ठगी कर पैसों को अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर करवाना था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को ऋषभ मिश्रा (एक्सिस बैंक का कर्मचारी) और धीरज पोरवाल (फर्जी फर्म धारक) को नोएडा के सेक्टर-41 से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल बरामद की गई। इसके अलावा विभिन्न बैंक खातों में 3.25 लाख रुपए फ्रीज कराए गए। अभियुक्तों ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से धोखाधड़ी कर फर्जी फर्म के नाम से खोले गए खातों में धनराशि ट्रांसफर की थी।




