सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजन
एनसीसी की स्थापना 1948 ईस्वी में हुई थी: कर्नल विक्रम कश्यप
हापुड़। पिलखुवा नगर के राजपूताना रेजिमेंट इंटर कालेज में रविवार के दिन एनसीसी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एनसीसी दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल विक्रम कश्यप और प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुंडीर ने सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित किया तथा सूबेदार मेजर दुर्योधन सिंह,सतेंद्र शिसोदिया कैप्टन योगेश कुमार जादौन,सतेंद्र सहरावत और नायब सूबेदार काबलैन ने सरस्वती के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कैडेट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें देशभक्ति गीत,कविता,नृत्य,नाटिका आदि राष्ट्र प्रेम को अभिव्यक्त करने वाले कार्यक्रम रहे।
प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि एनसीसी दिवस प्रतिवर्ष नवंबर महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। वही एनसीसी से कैडेट्स को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। मुख्य अतिथि कर्नल विक्रम कश्यप ने बताया कि
एनसीसी की स्थापना 1948 ईस्वी में हुई थी। इससे कैडेट्स में चरित्र निर्माण,ईमानदारी,देशभक्ति और सहयोग की भावना का विकास होता है यदि किसी छात्र छात्रा को कैरियर गाइडेंस की आवश्यकता है तो वो रविवार मे नि:शुल्क परामर्श राजपूताना रेजिमेंट इंटर कालेज पिलखुआ में ही आकर प्रदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर दुर्योधन सिंह,सतेंद्र शिसोदिया,कैप्टन योगेश कुमार जादौन,सतेंद्र सहरावत,सूबेदार काबलेन,सीएचएम इंद्रजीत,हवलदार जबरसिंह,अजय,पुष्पेंद्र कुमार,संदीप पटेल, श्रीभगवान,सतपाल,अनुज आदि उपस्थित रहे।
मंच का संचालन कैडेट स्मरता चौहान और कैडेट पलचित के द्वारा किया गया।


