सांसद रवि किशन के साथ मुंबई के एक व्यवसायी ने की कई करोड़ रुपए की ठगी
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से सांसद और बाॅलीवुड अभिनेता रवि किशन के साथ 3.25 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रवि किशन ने मुंबई के एक व्यापारी के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सांसद के जनसंपर्क अधिकारी पवन दुबे ने बताया कि रवि किशन से मुंबई के एक व्यापारी ने 3.25 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 में रवि किशन ने पूर्वी मुंबई निवासी जैन जितेंद्र रमेश नाम के एक व्यक्ति को 3.25 करोड़ रुपये दिए थे और जब उन्होंने उससे पैसे वापस करने के लिए कहा तो उसने उसे 34 लाख के 12 चेक दिए और जब सांसद ने सात दिसंबर, 2021 को भारतीय स्टेट बैंक की गोरखपुर शाखा में 34 लाख का एक चेक जमा किया तो वह चेक बाउंस हो गया। लगातार पैसे मांगने के बावजूद जब व्यवसायी पैसा लौटाने को राजी नहीं हुआ तो सांसद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।