crime

सहारनपुर में सात साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने बनाया निवाला

सहारनपुर। जिले में खेलते समय एक सात साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने अपना निवाला बना डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से जब परिजनों ने बच्चे का शव देखा तो कोहराम मच गया। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से लोगों स्थानीय लोगों ने नाराजगी है।

दरअसल मामला थाना गंगोह के गांव बिलासपुर का है। जहां विकास अपने परिवार के साथ रहता है। उसके घर के पीछे उसका खेत है। शनिवार को उसका बेटा कान्हा (7) खेल रहा था। तभी आवारा कुत्तों का झुंड खेत में आ गया। बच्चे को देखकर कर उस पर हमला बोल दिया। बच्चा करीब आधा घंटे तक चिल्लाता रहा। लेकिन जब तक ग्रामीण कुछ समझते तब तक कान्हा को आवारा कुत्तों ने काटकर मार डाला।

ग्रामीणों ने खेत में पहुंचकर कुत्तों को भगाया। कान्हा का शव लेकर घर पहुंचे। बच्चे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। विकास के बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। तभी सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए घेर लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button